उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

लोक अदालत में हुई जनसुनवाई, 101 वादों का हुआ निस्तारण

बैंक वाद से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 49 एवं अन्य वादों से संबंधित 52 वाद हुए निस्तारित

रूद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्री रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 49 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 26,27,017 समझौता राशि वसूल की गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्रीमती पारूल थपलियाल एंव सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ श्री रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ गठित की गयी जिसमें कुल 52 वादों का निस्तारण कर मुव0 48,54,000/- समझौता राशि वसूल की गयी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, सम्भागीय परिवहन अधिकारी डाॅ. संगीता भट्ट समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायिक कर्मचारीगणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!