केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिस कार्मिकों को किया गया सम्मानित।
पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ कार्यक्रम आयोजित।

पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ कार्यक्रम आयोजित।
एसपी ने किया पुलिस वाईव्वज वैलफेयर एशोसिएशन के स्टॉल का निरीक्षण।
रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के सकुशल संचालन के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन रतूड़ा में किया गया बड़ा खाने का आयोजन।
इस अवसर पर एसपी रुद्रप्रयाग ने यात्राकाल मे सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्ज वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में लगे स्टाॅल का निरीक्षण कर रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाये गए हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीददारी की गयी।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह कप्रवाण और मुख्य आरक्षी धर्म दर्शन के मधुर गानों एवं पुलिस परिवार की छोटी बच्चियों के नृत्य का आनन्द प्राप्त किया गया।
हाल के दिनों मे देहरादून में आयोजित हुए दीपावली मेले के दौरान सम्मानित हुई पुलिस परिवार की महिला विमला भण्डारी धर्मपत्नी मुख्य आरक्षी बिच्छन सिंह भण्डारी को उपवा जिलाध्यक्षा श्रीमती निकिता अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।
यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस वर्ष के यात्राकाल में 6 पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है। 22 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ एवं सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड भ्रमण अवसर पर सम्मानित किया है। 38 कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा यात्रा काल के मध्य में सम्मानित किया चुका है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आज सम्मानित किये गए सभी कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए अपने सम्बोधन में कहा गया कि हमारे पुलिस परिवार के कार्मिकों के पास बहुत अच्छा टैलेंट हैं, मुख्य आरक्षी मनमोहन और मुख्य आरक्षी धर्मदर्शन द्वारा आज के इस आयोजन की अपने मधुर कण्ठ से गाये गानों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गयी है। साथ ही पुलिस परिवार के छोटे बच्चों द्वारा भी अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां यहां पर दी गयी हैं।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख, 63 हज़ार 278 रही। इस वर्ष की यात्रा विगत वर्षों के सारे आंकडों को पार कर गयी है।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सहित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में नियुक्त जनपद पुलिस, फायर, एलआईयू, संचार, पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी सहित फ्रंटलाइन एवं बैक स्पोर्ट उपलब्ध कराने वाले समस्त सम्बन्धित प्रभारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रेषित की गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारीगण सहित पुलिस परिवार की महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे।



