उत्तराखंड

पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में हुई विराजमान।

पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में हुई विराजमान
रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली आज शनिवार को प्रातः   9 :00 बजे अपने दूसरे पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से मराठा रेजीमेंट की बैंड धुनों एवं भक्तों के जयकारों के साथ विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंची। जहां पर स्थानीय ग्रामीणों मन्दिर समिति के कर्मचारियों एवं हज़ारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने बाबा की पंचमुखी डोली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बाबा की डोली के पहुंचते ही सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

ऊखीमठ पहुंचते ही ग्यारवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान हो गयी है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने डोली का पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया तथा रावल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग का 6 माह केदारनाथ में विधि – विधान से पूजा करने का आशीर्वाद दिया। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता द्वारा केदार महोत्सव का आयोजन किया गया।
वहीं इस वर्ष भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में ग्रीष्मकाल के दौरान 6 माह में 68 हजार, 889 भक्तों ने पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!