उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को किया गया स्वर्णमंडित।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को किया गया स्वर्णमंडित।
रुद्रप्रयाग।  श्रीकेदारनाथ धाम मन्दिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने का कार्य आज बुधवार को पूर्ण हो गया है। साथ ही सोने की 550 परतों से गर्भगृह की दीवारें,जलेरी व छत को नया रूप दे दिया गया है। मन्दिर को स्वर्णमंडित
एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में किया गया, वहीं अंतिम चरण का कार्य आज बुधवार को पूर्ण हो गया है।
बता दें महाराष्ट्र के एक दानीदाता के सहयोग से बद्री-केदार मन्दिर समिति ने यह कार्य करवाया है। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसन्धान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मन्दिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था।विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगने का काम शुरू किया गया।विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह,जलेरी,छत पर सोने की परत लगाने का कार्य शुरू किया जो कि आज बुधवार को सुबह पूर्ण हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!