ग्रहणकाल में केदारनाथ मन्दिर रहेगा बंद ,प्रातः 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट ग्रहण काल तक रहेगा बंद।
रुद्रप्रयाग। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के दौरान केदारनाथ मंदिर बंद रहेगा। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार 25 अक्टूबर मंगलवार प्रातः 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट ग्रहणकाल तक केदारनाथ मंदिर एवं सभी अधीनस्थ मंदिरों के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे। ग्रहण प्रारंभ 25 अक्टूबर को समय प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर है। ग्रहण से ठीक पहले मंदिर बंद हो जायेंगे। यद्यपि 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है। पंचांग के अनुसार 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। ग्रहणकाल तक उत्तराखंड के चारों धामों सहित छोटे-बड़े मंदिर बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति पश्चात तथा केदारनाथ मंदिर सहित अधीनस्थ मंदिरों में साफ सफाई कार्य तथा शांयकाल पूजाएं आरती संपंन होंगी।
Back to top button
error: Content is protected !!