शराब तस्करी के 3 अलग – अलग मामलों में रुद्रप्रयाग पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब सहित 2 पेटी शराब की बरामद 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

शराब तस्करी के 3 अलग – अलग मामलों में रुद्रप्रयाग पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब सहित 2 पेटी शराब की बरामद 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
शराब तस्करी के 3 अलग अलग मामलों में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 25 लीटर कच्ची शराब सहित 2 पेटी (48 हाफ) शराब की बरामदगी कर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनपद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चैंकिंग अभियान के दौरान चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा
बख्तावर सिंह पुत्र स्व0 गजेन्द्र सिंह, निवासी जगतोली, थाना व जनपद जनपद रुद्रप्रयाग से 48 हाफ मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना ऊखीमठ द्वारा उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत 2 अलग-अलग प्रकरणों में अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध सम्बन्धित थानो पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
थाना ऊखीमठ से सम्बन्धित पहले अभियुक्त का विवरण
सर्वेश्वर लाल पुत्र श्री प्रथम दास, निवासी ग्राम ध्रुव नगर परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
05 लीटर कच्ची शराब

दूसरे अभियुक्त का विवरण
संगीता देवी पत्नी श्री धर्मेन्द्र लाल, निवासी ग्राम मक्कूमठ, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
20 लीटर कच्ची शराब



