उत्तराखंडक्राइम

कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिन दहाड़े लूट, करोड़ों के समान पर किया हाथ साफ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाड़े डकैतों ने हाथ साफ कर दिया। एक घंटे के भीतर लुटेरों ने घर में रखे सारे गहने और नगदी पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। शीशपाल अग्रवाल का प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्योंप की तलाश की जा रही है। घटना के बाद डोईवाला में खौफ का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 12 से 1 बजे के बीच घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की पूरी जानकारी थी। जिसमे उन्हें शीशपाल के घर मे दोपहर में किस समय आते हैं और कौन कौन घर पर मौजूद रहता है ,यह सब पता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!