उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

अत्यंत दुख:द : केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन

देहरादून। केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात्रि मैक्स अस्पताल देहरादून में निधन हो गया है। उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा था।
बता दें कि, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत लम्बे समय से गंभीर बीमार से लड़ रही थी। बीच में उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए विधानसभा का चुनाव जीता और जनता के बीच समर्पित रही। गंभीर बीमारी के बाद भी शैलारानी रावत निरंतर जन समस्याओं के प्रति संघर्ष करती रही। पिछले कुछ समय पहले उन्हें तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ समय तक उनका उपचार किया गया। फिर उन्हें देहरादून लाया गया है जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत काफी खराब थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

देर रात्रि उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण केदारघाटी में शौक की लहर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!