उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड हाईवे डोल्या देवी पर रहा बाधित

रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड हाईवे डोल्या देवी पर रहा बाधित

प्रात: साढ़े दस बजे आवाजाही के लिए सुचारू हुआ राजमार्ग

फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार रात्रि तेज़ बरसात से डोलिया देवी फाटा के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आ जाने से यातायात हेतु बाधित हो गया।राज मार्ग बंद हो जाने से दोनों ओर तीर्थ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वाहनों को दोनों तरफ से सुरक्षित दूरी पर खड़ा करवाकर मार्ग खोले जाने के प्रयास जारी हैं। लगातार बारिश होने से राजमार्ग खोलने में पत्थर गिरने का भय बना रहा। बारिश बंद होने के बाद कार्यदाई संस्था की मशीनों ने बाधित राजमार्ग को खोलने का कार्य प्रारम्भ किया ठीक साढ़े दस बजे राजमार्ग आवाजाही के लिए सुचारू किया गया। केदारघाटी में मानसून ने दस्तक दे है आसमान में बादल बने हुए हैं, बारिश आने की संभावना नजर आ रही है।

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। भारी बरसात में सफर न करने को कहा जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!