उत्तराखंड

मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन हुआ सजग, 34 जेसीबी रखेंगे रुद्रप्रयाग की सड़कों का ख्याल

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई ने जनपद के डेंजर जोन चिन्हित कर तैनात किए जेसीबी

रूद्रप्रयाग। मानसून अवधि शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन सहित संबंधित विभागों में ने कमर कस ली है। आपदा प्रबंधन सहित राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई एवं संबंधित विभाग श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग सहित जनपद के सभी डेंजर जोन चिन्हित कर चुके हैं। मानसून अवधि में बारिश के चलते सड़क बंद होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क खोलने के लिए 34 जेसीबी विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अन्य अनिवार्य मशीनें भी विभिन्न स्थानों पर रिजर्व रखी गई हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मानसून अवधि शुरू होने से पहले ही श्री केदारनाथ यात्रा एवं स्थानीय लोगों आवागमन के लिहाज से सभी संवेदनशील एवं डेंजर जोन चिन्हित कर लिए गए थे। सभी चिन्हित स्थानों पर सड़क बंद होने की स्थिति एवं अन्य आपातकाल स्थिति में बिना देरी के कार्रवाई के लिए रेस्क्यू टीमों का गठन भी कर लिया गया है। इसके अलावा चिन्हित स्थानों के समीप जेसीबी रखे गए हैं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। सभी विभागों द्वारा 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं जिनके लिए 34 जेसीबी, 02 एक्सकेवेटर एवं एक लोडर तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी विभागों द्वारा जेसीबी ऑपरेटर से लेकर जेई और सहायक अभियंता के नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि स्थानीय लोग या श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी सड़क ठीक करवाने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!