उत्तराखंड

नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जन जागरूकता अभियान

रुद्रप्रयाग पुलिस का जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर जारी

रूद्रप्रयाग। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज रविवार को थाना ऊखीमठ में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी एसओजी/साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा 01 मई से 30 जून तक पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड की अपेक्षाओं के क्रम में चलाये जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज 30 जून को थाना ऊखीमठ में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें थाना ऊखीमठ में नियुक्त स्टाफ के अतिरिक्त आमजनमानस को नशीले पदार्थ ड्रग्स इत्यादि के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए जीवन में कभी नशा न करने के लिये जागरुक किया गया तथा नशे के दुष्प्रभावों व इसके सेवन से स्वास्थ्य एवं समाज पर पढ़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अपने परिजनों व आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी हुई बातों से अवगत कराते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड, फेक लिंक, फ्रॉड कॉल व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। तदोपरान्त एन्टी ड्रग्स और साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान, उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह,आरक्षी कृष्णानन्द, आरक्षी विनय सहित थाना ऊखीमठ में नियुक्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!