
02 नेपाली महिलाओं को अवैध शराब तस्करी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध शराब की तस्करी, परिवहन एव विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने सघन अभियान चलाया है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि ने 02 नेपाली महिलाओं सुरजा बुढ़ा पुत्री वीर बहादुर बुढ़ा, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश नेपाल। हाल निवास फाटा।
एव जानकी पुत्री जयबहादुर, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, हाल निवासी फाटा को अवैध शराब 26 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में महिला आरक्षी रुचि, महिला आरक्षी विनीता मौजूद रहे।



