उत्तराखंडधार्मिक

कार्तिक स्वामी मंदिर में 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण का हुआ शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। महायज्ञ व पुराण वाचन के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन के आयोजन से कार्तिक स्वामी तीर्थ सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। महायज्ञ व पुराण वाचन में आगामी 14 जून को बीहड़ चट्टानों के मध्य से भव्य जल कलश यात्रा निकाली जायेगी तथा 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। बुधवार को ब्रह्म बेला पर ग्राम पंचायत घिमतोली के स्वारी ग्वास गाँव में भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न ( रुपछडी़) की पूजा अर्चना कर भगवान कार्तिक स्वामी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर ठीक सात बजे प्रातः भगवान कार्तिक स्वामी का प्रतीक चिह्न स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ कार्तिक स्वामी तीर्थ के लिए रवाना हुआ तथा भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न के स्कन्द नगरी पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों व सैकड़ों भक्तों ने पुष्प अक्षत्रो से भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न का भव्य स्वागत कर आरती उतारी तथा स्कन्द नगरी में भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न के अल्प विश्राम करने के बाद भगवान कार्तिक स्वामी का प्रतीक चिह्न कार्तिक स्वामी तीर्थ के रवाना हुआ तथा प्रतीक चिह्न के धाम पहुंचने पर युगों से चली परम्परा के अनुसार कुण्ड खातिक के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। 11 दिवसीय महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल ने श्रीमद देवी भागवत की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि तीनों लोको मे भगवती दुर्गा की महिमा अपरंपार रही है इसलिए भगवती दुर्गा को शक्ति रुप में पूजा जाता है। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड में अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूतियां डालकर विश्व समृद्धि की कामना की गयी! महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर मन्दिर समिति व वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनमानस को प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, कैप्टन डी एस बर्त्वाल , सामाजिक कार्यकर्ता रमेश नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजी देवी, सुधीर नौटियाल, विजय सिंह दिनेश चन्द्र थपलियाल सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी,सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!