केदारघाटी में गांव-गांव जाकर कुलदीप रावत ने लोगों से की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील

केदारघाटी में गांव-गांव जाकर कुलदीप रावत ने लोगों से की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील
अब तक हजारों लोगों को भाजपा की दिला चुके हैं सदस्यता,
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव मतदान की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनैतिक पार्टियों के निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी – अपनी पार्टियों के पक्ष में केदारघाटी के गांव-गांव जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान 19 अप्रैल को होना है। मतदान की तिथि नजदीक आते देख भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। केदारनाथ विधानसभा से दो बार चुनाव लड़कर दूसरे नम्बर पर रहे समाजसेवी कुलदीप रावत को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी की जीत के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से कुलदीप रावत लोगों को भाजपा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अब तक वे हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला चुके है। ऐसे में भाजपा केदारघाटी में मजबूत होती दिखाई दे रही है।
सोमवार को भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन संयोजक कुलदीप रावत ने गुप्तकाशी, नाला, मस्ता, नारायणकोटी, खुमेरा, ब्यूनग, मैखण्डा सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने लोगों से कहा कि केन्द्र सरकार की बदौलत आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केदारनाथ धाम में पुननिर्माण के कार्य प्रगति पर है, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि आल वेदर कार्य भी पूरा होने वाला है। इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लम्बी सुरंग के साथ ही पुल निर्माण के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कुंड से गुप्तकाशी राजमार्ग के ट्रीटमेंट को लेकर 99 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिस पर कार्य चल रहा हैं। साथ ही डोळ्या देवी ट्रीटमैंट का कार्य भी प्रगति पर है।
जनपद में जितनी भी बड़ी विकासपरक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, वह केन्द्र की मोदी सरकार की देन है। आज रुद्रप्रयाग जनपद में विकास की गंगा बह रही है। केदारघाटी का चौहमुंखी विकास हो रहा है। रोजगार के संसाधन पैदा हो रहे हैं। हर वर्ष केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब जनता का भी फर्ज बनता है कि वे तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाने को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, वीना बिष्ट, रीना अग्रवाल, वीरेंद्र बिष्ट,अमित मैखण्डी, लवीश राणा, जगदीश पुजारी, विनोद अंथवाल, सत्येंद्र कण्डारी, अंकित राणा, अवधेश रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



