उत्तराखंड

केदारघाटी के युवाओं ने केदारनाथ हाईवे कुंड पर किया चक्काजाम, केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार, बाहरी लोगों को वरीयता देने पर होगा आंदोलन

केदारनाथ यात्रा में बाहरी लोगों को न मिले रोजगार
केदारघाटी के अलावा बाहरी लोगों को रोजगार मिला तो होगा आंदोलन
केदारघाटी के युवाओं ने केदारनाथ हाईवे पर किया चक्काजाम
चक्काजाम के कारण स्थानीय लोग व पर्यटक रहे परेशान
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में केदारनाथ धाम सहित केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर केदारघाटी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर केदारघाटी के युवाओं ने केदारनाथ हाईवे कुंड में चक्काजाम किया। चक्काजाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही मिनी स्वीजरलैंड चोपता जाने वाले पर्यटक भारी परेशान रहे। हाईवे पर घंटां तक लंबा जाम लगा रहा।

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व प्रशासन की ओर से एक विज्ञप्ति जारी हुई थी। विज्ञप्ति के अनुसार केदारनाथ धाम में टेंट की बोली लगनी थी और इस बोली में उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता था। विज्ञप्ति जारी होने के बाद केदारघाटी के युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आज युवाओं ने केदारनाथ हाईवे को कुंड में घंटों तक चक्काजाम कर दिया। युवाओं का कहना है कि केदारघाटी के लोगों ने 16-17 जून 2013 की भीषण आपदा झेली है। आपदा के समय यहां के लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। आज भी हजारों लोग बेरोजगार हैं और जो रोजगार के अवसर यहां के बेरोजगारों को मिलने थे, उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की मिलीभगत के कारण वह अवसर बाहरी लोगों को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी रोजगार के अवसर केदारघाटी के बेरोजगार युवाओं के बजाय बाहरी लोगों को दिये जाते हैं तो इसका विरोध किया जायेगा। अभी तो आंदोलन की शुरूआत है। यात्रा सीजन में आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा। इस मौके पर स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति केदारनाथ धाम के अध्यक्ष पवन राणा, उपाध्यक्ष जगदीश राणा, सचिव प्रदीप राणा, सह सचिव अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द पुष्पवाण, मंत्री देवाशीष बहुगुणा विराट भट्ट, बलवंत रावत, प्रदीप कुमार, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ रीता पुष्पवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, मजदूर ट्रेड यूनियन संरक्षक अवतार सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे। वहीं मामले में डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने कहा कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को केदारनाथ धाम में वरीयता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!