उत्तराखंड

कुंड से कालीमठ गेट तक 21 मार्च तक बंद रहेगा राजमार्ग-107, जाने वैकल्पिक मार्ग..

कुंड से कालीमठ गेट तक 21 मार्च तक बंद रहेगा राजमार्ग-107, जाने वैकल्पिक मार्ग..

रूद्रप्रयाग। राजमार्ग संख्या-107 कुंड सेतु से कालीमठ गेट तक आगामी 21 मार्च तक सर्वसाधारण हेतु आवागमन के प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में वन वे के लिए वैकल्पिक मार्ग गुप्तकाशी जाने हेतु गिंवाड़ी गांव से बरम्वाड़ी (नागजगई) होते हुए गुप्तकाशी एवं गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग से आने हेतु कालीमठ गेट से चुन्नी बैंड होते हुए कुंड रुद्रप्रयाग प्रयोग में लाया जा सकता है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 (पुराना-109) रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड श्री केदारनाथ धाम के दर्शनार्थ आवागमन बना रहता है। उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के काकड़ागाड़ तक दो लेन निर्मित हैं, जबकि काकड़ागाड़ से गुप्तकाशी हेतु चारधाम परियोजना के अंतर्गत कुंड बाईपास निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त सिंगल लेन प्रभाग में कुंड से गुप्तकाशी के मध्य ग्राम सेमी में 3 तथा ग्राम भैंसारी में 2 (कुल 05) सिंकिंग जोन अवस्थित हैं, जिसमें मार्ग सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। मार्ग के सिंगल लेन होने के कारण निर्माण कार्य में तुरंत ट्रेफिक चलने से गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है जिस कारण कुंड सेतु से कालीमठ गेट तक 20 दिन हेतु ट्रेफिक प्रतिबंधित किए जाने की आवश्यकता है ताकि कार्य में प्रगति लाई जा सके। साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व मार्ग का सुधारीकरण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि उक्त परिपेक्ष्य के दृष्टिगत आगामी 21 मार्च, 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 कुंड सेतु से कालीमठ गेट तक सर्वसाधारण हेतु आवागमन के प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से निषिद्ध (प्रतिबंधित) किया गया है। इस अवधि में वन वे के लिए वैकल्पिक मार्ग गुप्तकाशी जाने हेतु गिंवाड़ी गांव से बरम्वाड़ी (नागजगई) होते हुए गुप्तकाशी एवं गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग से आने हेतु कालीमठ गेट से चुन्नी बैंड होते हुए कुंड रुद्रप्रयाग प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के गुप्तकाशी आने हेतु सायं 6 बजे से 7 बजे तक तथा 9 बजे से 11 बजे तक निर्माणाधीन कुंड-गुप्तकाशी मोटर मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग कालीमठ-विद्यापीठ-चुन्नी-कुंड मोटर मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!