उत्तराखंड

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक संपादित कराने को लेकर बैठक आयोजित

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक संपादित कराने को लेकर बैठक आयोजित

रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित करते हुए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य को संपादित कराने में तैनात किए गए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं वह तत्परता से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा जिन भी बूथों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं उन व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ शीघ्रता से शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सहायक नोडल अधिकारी स्वीप को भी निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाते हुए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने दोनों विधानसभओं में दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मतदाताओं का पूर्ण डाटा तैयार किया जाए जो पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंच सकते तथा पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इसके लिए बूथवार डाटा तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि अंतर्जनपदीय बोर्डर पर जो भी बैरियर लगाए जाने हैं उन पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ चिन्हित स्थानों का निरीक्षण करते हुए विद्युत व नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि का भी जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम मशीनों एवं वीवीपैट से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिनके द्वारा पोस्टल वैलट के माध्यम से मतदान किया जाना है उनकी विभागवार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची नोडल अधिकारी बैलट पेपर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी वेलफेयर, नोडल अधिकारी परिवहन, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी राजनैतिक दल बैठक में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विमल कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, सहायक जिला निवार्चन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!